फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दो बच्चियों की डूबने से मौत

दो बच्चियों की डूबने से मौत

Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Tue, 26 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर/तुर्कपट्टी। जोकवा बाजार से कुछ दूरी पर सोंदा नाले में नहा रही दो बच्चियां डूब गईं। परिवार के लोग इन्हें लेकर फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार गांव के निवासी चन्नू यादव की बेटी पिंकी (10) और हरिलाल यादव की पुत्री शालू (11) सोंदा नाले की ओर घूमने गई थीं। दोपहर बाद दोनों नाले में नहाने लगीं। पानी के तेज बहाव के कारण यह दोनों डूबने लगीं। रास्ते से गुजर रहे एक राहगीर ने नाले की ओर जाकर देखा तो इनमें से एक लड़की पानी के साथ बहती हुई जा रही थी। उसके शोर मचाने पर लोग जुट गए। काफी खोजबीन के बाद एक लड़की तो मिल गई लेकिन दूसरी का पता नहीं चल रहा था। लोगाें ने इसकी सूचना मधुरिया पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज ने वहां मौजूद लोगों की मदद से दूसरी बच्ची को भी खोज लिया। दोनों बच्चियों के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में लोग इन बच्चियों को लेकर फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पटहेरवा एसओ कमला यादव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed