{"_id":"70-92799","slug":"Kushinagar-92799-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक निरस्त होने से गांववाले नाराज, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक निरस्त होने से गांववाले नाराज, जाम
Kushinagar
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। क्षेत्र के अशोगवा ग्राम सभा में कोटे की दुकान का चयन करने के लिए बुलाई गई बैठक में विवाद की आशंका को देखते हुए एडीओ पंचायत ने चयन प्रक्रिया टाल दी। इससे नाराज गांव के कई लोगाें ने फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग जाम कर दिया। एक घंटे बाद एसओ ने पहुंचकर लोगों को समझाया कि अगली बार पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान का चयन कराया जाएगा, तब जाम समाप्त हुआ।
अशोगवा गांव के कोटे की दुकान एक वर्ष पूर्व अनियमितता के कारण बर्खास्त कर दी गई थी। तब से यहां के लोग बगल के गांव से राशन लेते हैं। गांववालों के प्रयास से उच्च न्यायालय के आदेश पर दुकान आवंटन का आदेश हुआ। इसके लिए बुधवार को ग्राम सभा की खुली बैठक बुलाई गई थी। बैठक शुरू होते ही विवाद हो गया। बैठक निरस्त होने के सूचना मिलने के बाद गांव के लोग नाराज हो गए। इंद्रजीत कुशवाहा की अगुवाई में फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग को जाम कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि अधिकारी कभी भी इस चयन को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जिसके कारण सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया जाता है। एक घंटा बाद पहुंचे एसओ पटहेरवा कमला यादव ने लोगों को आश्वस्त किया कि इसके बाद कोटे की दुकान के लिए जब भी खुली बैठक बुलाई जाएगी, सूचित करें, मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। इस संबंध में एडीओ पंचायत शशिभूषण कुमार पांडेय ने बताया कि स्थिति देखकर बैठक निरस्त कराने का निर्णय लिया गया। पुन: नई तिथि की घोषणा की जाएगी।