{"_id":"70-92796","slug":"Kushinagar-92796-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधे पर डंटे अभियंता और डॉ. पीके राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधे पर डंटे अभियंता और डॉ. पीके राय
Kushinagar
Updated Thu, 07 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही। एपी तटबंध के बिरवट कोन्हवलिया गांव के सामने बुधवार को भी लगातार चौथे दिन बड़ी गंडक नदी की कटान जारी रही। इसे लेकर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन के सलाहकार डॉक्टर पीके राय सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता, मुख्य अभियंता और अपर जिलाधिकारी के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला लेकर बंधे पर कैंप किए हैं। उन्होंने मौके से नदी की कटान के बारे में प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव को मोबाइल हैंडसेट से पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंचाई मंत्री ने बाढ़ खंड के उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाकर जल्द ही एक उच्च स्तरीय कमेटी को बंधे पर भेजेने का आश्वासन दिया है। वहीं उन्होंने भरोसा दिलाया है कि बचाव कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
बंधा टूटने की आशंका में गांव के लगभग 200 परिवारों में से 150 लोगों ने अपने-अपने घरों को खाली कर दिया है। बुधवार की सुबह तकरीबन चार बजे से सुबह आठ बजे के बीच बड़ी गंडक नदी का कटान काफी तेज हो गई थी। उसके बाद अभियंताओं की टीम ने बचाव कार्य को और तेज कर दिया। सुबह के करीब नौ बजे नदी के कटान की स्थिति में थोड़ी कमी आ गई। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन के सलाहाकार डॉक्टर पीके राय के साथ बिरवट कोन्हवलिया गांव के संवेदनशील प्वाइंट पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता बीडीएस यादव, मुख्य अभियंता एके सेठी, अपर जिलाधिकारी रामकेवल तिवारी, अधिशासी अभियंता बीपी सिंह ने सभी कटान स्थलों का जायजा लिया। इस पर ठेकेदारों की ओर से भरी जा रही जीओ बैग में कम मिट्टी डालने की शिकायत पर डॉक्टर राय ने सभी ठेकेदारों के साथ मौके पर एक-एक अवर अभियंताओं को खड़े होकर इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया। अधिक्षण अभियंता का कहना है कि किसी भी हाल में बंधा नहीं कटने दिया जाएगा। वहीं अधिशासी अभियंता ने बताया की तीन ट्रक बोल्डर और अमवां बंधे से 34 ट्रालियों से बोल्डर मंगवाये जा रहे हैं। रात में भी जेनरेटर चलाकर कार्य जारी है। गांव के लोगों के मंगलवार की रात हंगामा करने को लेकर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।