{"_id":"70-92672","slug":"Kushinagar-92672-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट दस लोग घायल
Kushinagar
Updated Tue, 05 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। कुबेरस्थान थाने के गांव भटवलिया में सोमवार को दो पक्ष एक पुराने विवाद को लेकर आमने-समाने हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट में दोनों पक्ष के करीब दस लोग घायल हो गए। भटवलिया निवासी अमर यादव और राममनोहर गोंड के बीच काफी दिनों से जमीन के लिए विवाद है। सोमवार को इसी को मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। पहले कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में दोनों पक्ष के करीब दस लोग जख्मी हो गए। इनके में कुछ अपना इलाज कराने के लिए कुबेरस्थान स्वास्थ्य केंद्र पर गए तो कुछ लोग जिला अस्पताल चले गए। बाद में कुबेर स्थान स्वास्थ्य केंद्र गए घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामलेे में एसओ कुबेरस्थान का कहना है कि मामला संज्ञान में है। घायलों का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन