फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   विजय शंखनाद रैली का असर दिखा

विजय शंखनाद रैली का असर दिखा

Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
कसया। बृहस्पतिवार को गोरखपुर में हुई नरेंद्र मोदी की शंखनाद रैली में कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए गए। कई स्थानों पर रैली में जाने वालों का स्वागत भी हुआ। मोदी का भाषण सुनने के लिए सड़क किनारे स्थित दुकानों पर लगे टीवी सेटो पर लोग चिपके रहे।
विज्ञापन

रैली में जाने के लिए सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक बस और जीप गाड़ियों से निकलना शुरू कर दिए। टेकुआटार में खुले नमो टी स्टाल दूसरे दिन भी खुला। यहां भाजपा कार्यकर्ता समर्थकों को चाय पिलाकर रैली के लिए रवाना कर रहे थे। यहां बैंडबाजा भी बजा।
विज्ञापन

साखोपार, हेतिमपुर, सपहा, मल्लूडीह, परसौनी, कुड़वा दिलीपनगर, शिवपुर, सेखवनिया आदि बाजारों में जुटे कार्यकर्ता केसरिया पगड़ी और साफा बांध कर झूमते और नारेबाजी करते रैली में गए। देहात क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष अमर नाथ मद्धेशिया, अंबरीश चौबे, मनोज पांडेय, अनिल प्रताप राव, टीएन राव, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र मिश्र आदि ने समर्थकों को रैली के रवाना करने में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया में नगर अध्यक्ष जितेंद्र शाही, जगरनाथ मद्धेशिया, महामंत्री राजू मद्धेशिया, शैलेश शाही, उदयप्रताप सिंह, राकेश गिरि आदि कार्यकर्ता समर्थकों के साथ नारेबाजी करते रैली के लिए रवाना हुए। दूसरी ओर रैली के मुख्य वक्ता गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुनने देखने के लिए लोग टीवी सेटों पर चिपके रहे।

0
उत्साह से लबरेज दिखे युवा कार्यकर्ता
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी बाजार, देवपोखर, गुरवलिया, महुअवंा कारखाना भाजयुमो कार्यकर्ता बाइक पर केसरिया झंडा लहराते समूह में रैली के लिए रवाना हुए। कई कार्यकर्ताओं ने केसरिया कपड़े पहन केसरिया टोपी और गमछा बांध रखा था। भीड़ भाड़ वाले चौराहों पर रुककर कार्यकर्ताओं ने मोदी और भाजपा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed