फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आठ साल पहले कटे कनेक्शन का बिल आया

आठ साल पहले कटे कनेक्शन का बिल आया

Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 24 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
पिपराकनक। पूरा बकाया जमा कर कनेक्शन कटवाने के आठ साल बाद फिर से बकाया का बिल आने से उपभोक्ता के होश उड़ गए हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ता को भुगतना पड़ रहा है। पीड़ित ने इसकी शिकायत विद्युत बोर्ड से करके दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विकास खंड तमकुहीराज के पिपराकनक निवासी राजदेव ने मुख्य अभियंता और विद्युत परिषद को भेजे अपने शिकायत पत्र में बताया है कि उन्होंने अपना पूरा बकाया बिल जमा कर 30 दिसंबर 2005 को ही अपना कनेक्शन विच्छेदित करवा दिया था, जिसकी रसीद भी उन्होंने ले ली थी। अब आठ साल बाद उनके पास विद्युत विभाग का 42343 रुपये बकाया का बिल आया है। उन्होंने कहा है कि वे उसी दिन से तहसील दिवस से लगायत अन्य संबंधितों के पास दौड़ लगा रहे हैं। उन्होंने विद्युत बोर्ड को लिखे पत्र में ऐसे कार्यों के लिए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में फाजिलनगर के अवर अभियंता जेएन तिवारी का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके सज्ञान में नहीं है। यदि किसी के पास विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कराने की रसीद हो तो वसूली नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed