फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मौलवी पर छात्रा से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप

मौलवी पर छात्रा से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप

Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Wed, 01 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
दुदही। बरवापट्टी क्षेत्र के एक मदरसे में एक मौलवी पर कक्षा दो की छात्रा के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मौलवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शनिवार को मदरसे में पढ़ने गई सात वर्षीया इस छात्रा को दिन के तीन बजे छुट्टी होने के बाद आरोपी मौलवी ने किसी काम के बहाने रोक लिया। जब सभी बच्चे चले गए तो मौलवी ने कमरे का दरवाजा बंद कर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। घर जाने पर यह छात्रा काफी उदास थी लेकिन परिवार के लोग उसकी ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। सोमवार को जब वह मदरसा पढ़ने नहीं गई तो घर के लोगों ने कारण पूछा। इस पर बालिका फूट-फूटकर रो पड़ी और आपबीती बताने लगी। इसकी शिकायत लेकर परिवारवाले मदरसा पहुंचे, जहां मालूम हुआ कि मौलवी दो दिनों से गायब है। इस छात्रा के पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस सिलसिले में आरोपी मौलवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।वहीं कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला अपने बेटे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का आरोप रामकोला क्षेत्र के एक युवक पर लगाई है। रामकोला थाने में प्रार्थना पत्र सौंपकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
दुदही। बरवापट्टी क्षेत्र के एक गांव में 17 दिसंबर की रात में कक्षा नौ की एक छात्रा के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा एसपी के निर्देश पर दर्ज हुआ है। कक्षा नौ की एक चौदह वर्षीया छात्रा 17 दिसंबर की रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर अकेली सोई थी। आरोप के मुताबिक रात में गांव के ही एक युवक ने चाकू की नोक पर उसकी अस्मत लूट ली थी। आवाज सुनकर जब तक उसकी मां पहुुंचती, आरोपी युवक फरार हो चुका था। पीड़िता की मां अगले दिन थाने पहुंचकर घटना बताई तो उसे डांटकर खदेड़ दिया गया। थाने में अपनी मां के साथ हुए बर्ताव से दुखी होकर पीड़िता 24 दिसंबर को फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी। शोर करने पर आस-पास के लोग पहुंच गए। 27 दिसंबर को पीड़िता की मां ने एसपी और डीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। जिले के इन दोनों आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed