फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भदोही ने अंबुजा कप पर किया कब्जा

भदोही ने अंबुजा कप पर किया कब्जा

Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्थानीय उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में स्व.कृष्णा साहा व स्व.विमलेश मल्ल की स्मृति में आयोजित अंबुजा कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में भदोही की टीम ने पडरौना को आठ विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैच के मैन आफ द मैच भदोही के संदीप रहे, जबकि मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार पडरौना के वसीम खान को दिया गया। विजेता टीम को 25 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

पडरौना टीम के कप्तान साहबजान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फलस्वरूप उनकी टीम का कोई भी खिलाड़ी ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सका और पूरी टीम 129 रनों के स्कोर पर सिमट कर रह गयी। जिसमें साहबजान ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपने टीम के लिए सर्वाधिक 48 व उप कप्तान वसीम खान ने 27 रनों का योगदान दिया। भदोही की ओर से संदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके। जवाब में उतरी भदोही की टीम 13 ओवर शेष रहते हुए आठ विकेट से लक्ष्य को प्राप्त कर अंबुजा कप ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन आफ द सिरीज वसीम खान को एलसीडी टीवी पडरौना के संगीत भवन की ओर से दिया गया, जबकि प्रेमटेली सर्विस की ओर से लावा मोबाइल फोन मैन आफ द मैच का पुरस्कार भदोही के संदीप को दिया गया। खिलाड़ियों को अंबुजा सिमेंट के एरिया मैनेजर सुजीत वाजपेयी, विक्रम अग्रवाल, प्रेम जायसवाल, राम अवध यादव, सौरभ वर्मा की ओर से विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। मैच के निर्णायक रमेश चौरसिया, लिंकन सिंह, कमेन्ट्रेटर प्रिंस तिवारी, राबिन गुप्ता, शशांक सिंह, स्कोरर अमित बरनवाल ने किया। इस दौरान आयोजक सतीश साहा, अजय साहा, पाली चौरसिया, ऋषिकेश मिश्र, अभय सिंह, सज्जाद, आजाद अली, गोल्डी जायसवाल, मन्नू सिंह चंदेल, अभिषेक सैनी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed