फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मदरसा शिक्षकों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

मदरसा शिक्षकों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ की अगुवाई में मदरसा शिक्षकों ने नगर के जूनियर हाई स्कूल परिसर में संघ के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में मदरसा शिक्षकों से संबंधित तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

रविवार को मदरसा शिक्षकों के बकाया मानदेय, स्थाईकरण आदि समस्याओं को लेकर हो रही बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुसलमानों की हितैषी नहीं है। इस सरकार की करनी और कथनी में भारी अंतर है। जिला महासचिव ताहिर हुसैन ने कहा कि सरकार आधुनिक मदरसा शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। तीस माह से शिक्षकों के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है और सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। जिला उपाध्यक्ष सुलेमान अंसारी ने कहा कि अगर सरकार शिक्षकों का मानदेय का भुगतान नहीं करती है तो हम लोग सड़क पर उतरने और लखनऊ, दिल्ली में घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में जैनुल आवदीन, मेहरूद्दीन, कामिल परवेज, सहाबुद्दीन, हरेंद्र सिंह, सरफराज अहमद युनूश आदि मदरसा शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed