फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े लोग

राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़े लोग

Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। अखिल भारतीय मद्धेशिया कांदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद पहली दफा कसया आए डॉ. सीपी गुप्ता के स्वागत में लोग उमड़ पड़े । वैश्य समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोग स्वागत में बढ़-चढ़कर शिरकत किए। कसया के एक दर्जन स्थानों पर हुए स्वागत समारोहों में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज की बेहतरी के लिए काम करने का संकल्प जताया।
विज्ञापन

इंदौर में हुए समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष चुने जाने के बाद शुक्रवार को दोपहर दीवानी कचहरी चौराहा पर पहुंचते ही डॉ. सीपी गुप्त को नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश्वर मद्धेशिया, नगर ईकाई के अध्यक्ष कुश कुमार मद्धेशिया, लोकमंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश उर्फ बंटी राव, वाजिद अली, विश्वनाथ यादव, डॉ. पी एन श्रीवास्तव, एडवोकेट कामेश्वर कुमार, सभासद राजेश मद्धेशिया, जितेंद्र मद्धेशिया, विक्की जायसवाल, सूरज मद्धेशिया आदि ने फूल मालाओं से लाद दिया। यहां स्वागत में हाथी, घोड़े, बैंडबाजा लगाए गए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पैदल ही पूरे नगर का भ्रमण किए। गोलाबाजार पर वीरेंद्र मद्धेशिया, छेदी, केदार, प्रभु गुप्ता, बमबम मद्धेशिया आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। ब्रहमस्थान गेट पर पन्नालाल मद्धेशिया, उमाशंकर मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मालाएं पहनाई। थाना गेट पर वैभव, प्रदीप, हीरालाल, दिनेश मद्धेशिया आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। गांधी घर के सामने प्रवीण उर्फ चंदन मद्धेशिया, अमिय गुप्त, रवि मद्धेशिया, कृष्णा मद्धेशिया, दिनेश उर्फ लाला, राजू मद्धेशिया, विनोद मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया ने स्वागत किया। गांधी चौक पर रंजीत मद्धेशिया, राकेश मद्धेशिया, मामचंद मद्धेशिया, त्रिलोकी मिश्र, अशोक मद्धेशिया, शारदा मद्धेशिया आदि दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके अलावा शहर के सपहा रोड, बस स्टेशन रोड, पड़रौना रोड, रामकोला रोड समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्ष रामस्वरूप गुप्ता समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


पीपी फोटो
संगठनात्मक एकता और शिक्षा के लिए काम करेंगे
कसया। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान दौर में संगठनात्मक एकता और शिक्षा के सहारे ही कोई समाज आगे बढ़ पाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को स्वागत पश्चात संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि आजादी के पूर्व और अब तक समाज ने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भामाशाह इसी समाज के अंग थे। सत्ता में समुचित हिस्सेदारी नही मिलने के कारण आज भी समाज पिछड़ा हुआ है। संगठनात्मक एकता और शिक्षा से ही सत्ता में भागीदारी आएगी। तभी समाज का चतुर्दिक विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
स्वागत में भाजपा नेता भी पहुंचे
कसया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीपी गुप्ता का स्वागत करने के लिए भाजपा के राष्टीय परिषद सदस्य और नेपाल सेल के प्रभारी पीएन पाठक भी पहुंचे। भाजपा नेता ने माला पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और बधाई दिया। भाजपा नेता ने डॉ. गुप्त को समाज की बेहतरी के काम में स्वयं और पार्टी के सहयोग का भरोसा दिलाया। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला महामंत्री ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, गुलाबचंद गुप्ता ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed