{"_id":"70-79212","slug":"Kushinagar-79212-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापरिनिर्वाण मंदिर की सुरक्षा बनी चुनौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापरिनिर्वाण मंदिर की सुरक्षा बनी चुनौती
Kushinagar
Updated Mon, 30 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। नववर्ष के पहले दिन महापरिनिर्वाण मंदिर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के सामने चुनौती बढ़ गई है। इसकी वजह इस दिन यहां जुटने वाली भीड़ है। दरअसल पूर्व में खुफिया विभाग की आई रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिद्दीन के निशाने पर है और नए साल की पूर्व संध्या से ही यहां काफी संख्या में देसी-विदेशी सैलानियों का जमावड़ा होना शुरू हो जाएगा।
हालांकि जबसे शीर्ष खुफिया एजेंसियों ने मंदिर पर आईएम के हमले की आशंका जताई है, तभी से प्रशासन लगातार सुरक्षा उपाय करने में जुटा है। विश्व भर में मंदिर की महत्ता का कारण यहां पांचवीं शदी की बुद्ध की शयन मुद्रा वाली प्रतिमा का होना है। मंदिर की निगरानी क्लोज सर्किट कैमरे से हो रही है। कुशीनगर तिराहे के मुख्य गेट पर भी क्लोज सर्किट कैमरे से निगरानी हो रही है। आइबी ने भी सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए हैं। मंदिर के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मंदिर परिसर के भीतर भी सुरक्षाकर्मी सजग है। पर्यटन पुलिस के अलावा पुरातत्व विभाग के कर्मचारी भी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। पर नए साल के पहले दिन कुशीनगर में जुटने वाली भीड़ के चलते सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। प्रशासन इस चुनौती से निबटने की तैयारियां करने मेें जुटा है।
कोट,
कुशीनगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। महत्वपूर्ण स्थलों पर सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी। मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद ही कोई अंदर जा सकेगा। वाहनों का प्रवेश वैन किया गया है। लोगों से भी अपील है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
रविशंकर मिश्र सीओ कसया
सुरक्षा कमियां जो दुरुस्त नहीं हुई
कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर के उत्तरी गेट को सुरक्षा के लिए बड़ी खामी माना जा रहा है। यह गेट म्यांमार बौद्ध बिहार की तरफ खुलता है। अब तक इस गेट पर चेकिंग या सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। मंदिर के सीसी कैमरे के सिस्टम को अनवरत बिजली आपूर्ति के लिए विभाग इंवर्टर की व्यवस्था नहीं कर सका है। परिसर में प्रकाश के लिए लिए व्हाइट लैंप की व्यवस्था नहीं की जा सकी। पर्यटन पुलिस को बैज, बेल्ट, कैप अभी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। जिसे सुरक्षा के लिए बड़ी खामी माना जा रहा है।
नये साल पर सुरक्षा के लिए एसपी ने निर्देश दिए
कसया। एक जनवरी को कुशीनगर में लगने वाले नवबर्ष मेला के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एस पी ललित कुमार सिंह ने रविवार को दोपहर कुशीनगर में बैठक किया। एसपी ने अधिकारियों को मेले के दिन मंदिर मार्ग को वाहनों के प्रवेश के लिए प्रतिबंधित करने और प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात करने का निर्देश दिया। बैठक में लीलावती देवी स्टेडियम, मैत्रेय स्थल, बुद्ध इंटर कालेज, बुद्ध डिग्री कालेज के परिसर को पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया। प्रमुख स्थानों पर अगिभनशमन दस्ता, मेटल डिटेक्टर और खुफिया पुलिस के जवान लगाए जाएंगे। सुरक्षा के लिए कुशीनगर को कई सेक्टरों में बांटकर पुलिस और पीएसी बल तैनात किया जाएगा। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीप्रकाश द्विवेदी, सी ओ रविशंकर मिश्र, एसओ ओपी राय, चौकी इंजार्च प्रियंबद मिश्र समेत यातायात, अगिभनशमन और एलआईयू के प्रभारी उपस्थित रहे।