{"_id":"70-78711","slug":"Kushinagar-78711-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए शहीद होना गर्व की बात : शाइनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए शहीद होना गर्व की बात : शाइनी
Kushinagar
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फाजिलनगर। नवम शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में शनिवार से शुरू हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय धाविका शाइनी विल्सन ने अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
शाइनी विल्सन ने कहा कि यहां के धावकों और खेल के प्रति लोगों का उत्साह देखने लायक है। धावक अपने निरंतर प्रयास से देश, प्रदेश ही नहीं, बल्कि विश्व में नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं भी ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली रही हूं। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होना गर्व की बात है। इससे शहीद के परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र का सम्मान बढ़ता है। इससे पूर्व उन्होंने शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता क्षेत्र के लिए गौरव है। इस मौके पर इतनी बड़ी हस्तियों का उपस्थित होना गर्व की बात है। पूर्व विधायक तथा शहीद मेजर के पिता रामसकल तिवारी ने कहा कि यहां की जनता के अपार स्नेह के कारण ही यह प्रतियोगिता दिन प्रतिदिन ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है। कार्यक्रम को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित धावक गुलाबचंद, अल्का सहाय और जितेंद्र प्रताप राव आदि ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि को शहीद के पिता ने स्मृतिचिह्न और भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के संरक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने आगंतुकाें के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉक्टर केपी सिंह, शिवशंकर तिवारी, अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, सचिव विनीत, संजय पांडेय, गुड्डू चौहान आदि मौजूद थे।
शाइनी विल्सन ने थामी मशाल
फाजिलनगर। प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए सैनिक स्कूल सरोजनीनगर लखनऊ से चली धावकों की टीम चौथे दिन फाजिलनगर के क्रीडांगन में पहुंची। 381 धावक शहीद के पैतृक गांव भेलयां चंद्रौटा से मशाल दौड़ में शामिल हुए। जैसे ही मशाल क्रीडांगन में पहुंची शाइनी विल्सन ने उसे थाम लिया। मशाल लेकर उन्होेंने पूरे फील्ड का चक्कर लगाया। मुख्य अतिथि ने मशाल से अमर जवान ज्योति को प्रज्ज्वलित किया। फिर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा
फाजिलनगर। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणपति वंदना, नेपाली डांस, लुंगी डांस, गुजराती डांस और राजस्थानी नृत्य के साथ ही वंदे मातरम पर बच्चों के नृत्य लोगों को खूब भाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रेया, रश्मि, अंशु, दुर्गा वर्मा, प्रियंका, नित्या और मुकेश आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार उपाध्याय ने किया। बाद में सेंट जोसेफ के प्रबंधक सीओ जोश और प्रधानाचार्य जेसी जोश ने शाइनी विल्सन और उनके पति विल्सन चेरियन को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
फूल बरसाकर स्वागत
फाजिलनगर। मशाल दौड़ के धावकों के सम्मान में फाजिलनगर में जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाए। धावक इस सम्मान से काफी अभिभूत हुए। फाजिलनगर के मुख्य बाजार, पुलिस चौकी, कॉलेज रोड सहित कई जगह इनका जोरदार स्वागत किया गया।