फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कीर्ति ऑलओवर चैंपियन

कीर्ति ऑलओवर चैंपियन

Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Fri, 20 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रा कीर्ति पांडेय आलओवर चैंपियन रहीं। छात्र राकेश कुमार और अरुण कुमार को तीन-तीन गोल्ड मेडल मिला। डीएम रिंग्जियान सैंफिल ने विजयी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में कीर्ति को तीन स्वर्ण पदक और दो रजत पदक मिला। छात्र राकेश और अरुण तीन-तीन गोल्ड और दो-दो कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम ने पुरस्कार वितरण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों खराब आर्थिक स्थिति और संसाधन की परवाह किए बगैर छात्र हेड, हैंड और हर्ट का सही इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता। डीएम ने छात्रों को शिक्षा में सफलता हासिल करने के तीनों कोे स्तंभ बताया। डीएम बोले कि छात्र अपने भीतर हीन भावना कतई नहीं पनपने दें। देश की भीतर की 60 प्रतिशत प्रतिभाएं छोटे कस्बों और निम्न आय वर्ग के बीच से आ रही है। गरीबी बहाना है, जिसको आगे बढ़ना है, वह संभावनाएं तलाशता है। डीएम ने कहा कि छात्रों के निखारने के लिए शिक्षा विभाग के लोगों को कुछ अलग करना होगा। किताबी ज्ञान के अलावा छात्रों व्यक्तित्व और कौशल विकास, इंग्लिश स्पोकिंग, बॉडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल की कार्यशालाएं आयोजित करनी चाहिए। डीएम ने छात्रों को ऊंचे सपने देखने, अच्छी संगति में रहने और सकारात्मक सोच रखने के साथ साथ अच्छा इंसान बनने की नसीहत दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम को गोविवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हर्ष कुमार सिंहा ने संबोधित किया। प्राचार्य डॉ. एनपी राय, संयोजक अमृतांशु शुक्ल, शिक्षक संघ अध्यक्ष पंचम प्रसाद पांडेय, मुख्य लेखाधिकारी आंनद प्रकाश उपाध्याय, छात्र संघ उपाध्यक्ष कुंदन सिंह, मंत्री विनोद कुमार ने डीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सतीशचंद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर छात्र, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed