{"_id":"70-78503","slug":"Kushinagar-78503-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरियर संवारने का माध्यम भी है खेलकूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैरियर संवारने का माध्यम भी है खेलकूद
Kushinagar
Updated Thu, 19 Dec 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। कुशीनगर के बुद्ध पीजी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, भाला क्षेपण आदि प्रतियोगिताओं का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को होगा। बेहतर प्रर्दशन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
बीते वर्ष की विजेता धावक पूजा पांडेय के मशाल दौड़ से खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के सचिव डॉ. मारकंडेय शुक्ल ने झंडारोहण पश्चात पूजा को मशाल सौंपी। छात्रों को संबोधित करते डॉ. शुक्ल ने कहा कि प्राचीन काल से खेलकूद को जीवन में बहुत ही महत्व का माना गया है। इससे न केवल शारीरिक, मानसिक रूप से व्यक्ति फिट रहता है, बल्कि उसकी मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। वर्तमान दौर में खेलकूद कैरियर संवारने का माध्यम बन गया है। छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बराबर हिस्सा लेते रहना चाहिए। क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने कालेज के खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा और विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी राय, डॉ. पंचम प्रसाद पांडेय, डॉ. केपी सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, राणाप्रताप सिंह, दारोगा सिंह समेत कॉलेज के छात्र शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
0
पहलवान पन्नेलाल करेंगे समापन
कसया। यश भारती पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल बुद्ध पीजी कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन करेंगे। गोविवि के संयुक्त क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. हर्ष कुमार सिन्हा समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसकी जानकारी क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. अमृंताशु शुक्ल ने दी है।
विज्ञापन
छात्राओं में ये विजई रही
कसया। भाला क्षेपण प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में कीर्ति पांडेय प्रथम, रागिनी द्वितीय और रजनी को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, पूजा द्वितीय, अर्चना तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में अनीता सिंह प्रथम, रजनी द्वितीय, रागिनी तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, अनीता द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रही। चक्का क्षेपण में कीर्ति प्रथम, द्वितीय पुष्पा गोंड और तृतीय स्थापन पर रजनी आर्य रही। गोला क्षेपण में कीर्ति, रजनी और रागिनी को क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।
छात्रों में ये विजई रहे
कसया। छात्रों के भाला क्षेपण प्रतियोगिता में पप्पू प्रकाश को प्रथम, रोहित शर्मा को द्वितीय और सूर्यविदित को तृतीय स्थान मिला। गोला क्षेपण में अभिजीत को प्रथम, सुनिल को द्वितीय और संजय को तृतीय स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में राकेश कुमार को प्रथम, प्रेमचंद को द्वितीय, और सोनू रजक को तृतीय स्थान मिला। चक्का क्षेपण में जियाउरहमान, मुकेश प्रसाद को द्वितीय और दिवाकर को तृतीय स्थान मिला।
000
वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
आजाद हाउस पहले मैच में विजयी
पडरौना। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रवींद्रनगर में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमाशंकर अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद छात्रों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। मुख्य अतिथि उमाशंकर अग्रवाल ने बल्लेबाजी और विद्यालय के प्रबंधक ओपी गुप्ता ने गेंदबाजी करके प्रतियोगिता को आगे बढ़ाया। उद्घाटन अवसर पर दो टीमें सुभाष हाउस की आजाद हाउस के साथ और बिस्मिल हाउस की भगत हाउस के साथ प्रतियोगिता हुई। पहले मैच में आजाद हाउस विजयी रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव, खेल प्रशिक्षक रितेश विश्वकर्मा, शिक्षक अजमल, राजकमल तिवारी, डॉ दिनेश साहनी, संतोष कुमार, विवेक पांडेय, कराटे प्रशिक्षक पीयूष साहू सहित विद्यालय परिवार के सभी लोग मौजूद थे।