फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   टाइगर प्रोजेक्ट में एक और हिरन ट्रेन से कटा

टाइगर प्रोजेक्ट में एक और हिरन ट्रेन से कटा

Sun, 17 Nov 2013 05:41 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 17 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर व्याघ्र परियोजना के जंगल से गुजरने वाली रेल लाइन पर ट्रेन से कट जाने के कारण दो दिनों में दो हिरनों की मौत हो गई। वन विभाग का कहना है कि इस मामले में गार्ड और ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे वाल्मीकिनगर वन्य जीव अभ्यारण्य के मदनपुर रेंज के जंगल से गोरखपुर-नरकटियागंज रेल लाइन गुजरती है। सात किलोमीटर की लंबाई में यह जंगल पनियहवा और वाल्मीकिनगर स्टेशन के बीच पड़ता है। बृहस्पतिवार की रात नरकटियागंज से गोरखपुर जा रही सप्तक्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से चीतल प्रजाति के एक हिरन की मौत हो गई। दूसरे दिन शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अन्य हिरन की भी मौत हो गई। इस संबंध में परियोजना के डीएफओ नंद किशोर का कहना है कि हिरनों की मौत के मामले में संबंधित ट्रेनों के चालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed