{"_id":"70-76352","slug":"Kushinagar-76352-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Kushinagar
Updated Sun, 17 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। 20वीं तीन दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को हाटा के श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में शुरू हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम सिंह रहे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी हुई। इसमें जनपद के छह जोन के विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए।
शनिवार की सुबह आठ बजे से खिलाड़ी यहां पहुंचने लगे। 10 बजे से खेल शुरू हुआ। मुख्य अतिथि राधेश्याम सिंह को प्रतियोगिता के संयोजक श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विद्याभूषण पांडेय ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। दौड़, लंबी कूद, गोला क्षेपण आदि खेलों में सभी जोन की टीमों ने भाग लिया। बालक और बालिका वर्ग में हुईं प्रतियोगिताओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने मंडल प्रतियोगिता में जनपद की ओर से खेलने के लिए जगह बनाई। समारोह में विद्यालयों के प्रधानाचार्य और खेल शिक्षक मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी सभी जोनों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें गजल, भजन, लोकगीत आदि प्रस्तुत किए गए। समापन सोमवार को होगा। आयोजन समिति में गौरी शंकर गुप्त, सत्येंद्र उपाध्याय, वेद कुमार उपाध्याय, ज्ञान शंकर पांडेय, अवनीश कुशवाहा आदि आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।