फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   हालत बिगड़ने के बावजूद अनशन जारी

हालत बिगड़ने के बावजूद अनशन जारी

Sat, 16 Nov 2013 05:40 AM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sat, 16 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के रतनवा गांव में पांच दिनों से अनशन पर बैठी विधवा फूलमती देवी की हालत बिगड़ती जा रही है। बावजूद इसके महिला की सुधि लेने कोई नहीं पहुंचा। और तो और महिला का हाल जानने पहुंचे उसके दामाद पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अनशन कर रहीं फूलमती देवी और उनके परिवार वालों के मुताबिक पट्टीदार ने उनकी डेढ़ एकड़ जमीन और घर से बेदखल करके उस पर कब्जा जमा लिया है। जिले के सभी छोटे-बड़े अधिकारियों से हक दिलाने की मांग करने के बावजूद जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो वह अपने घर पर ही अनशन पर बैठ गईं। पांच दिनों से लगातार अनशन करने के कारण उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। उनका आरोप है कि हलका लेखपाल केवल झूठा आश्वासन दे रहे हैं। इतना ही नहीं हालचाल लेने आए उनके दामाद पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भेज दिया है। अनशन तोड़वाने के लिए पुलिस मारने-पीटने पर आमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed