{"_id":"70-76131","slug":"Kushinagar-76131-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेन ओवरफ्लो होने से सैकड़ों एकड़ फसल डूबी
Kushinagar
Updated Thu, 14 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। ड्रेन की सफाई नहीं होने से पानी के ओवरफ्लो हो जाने से कई गांवों के किसानों का सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। खेतों में पानी लगने के कारण फसल सड़ गई है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इसको लेकर किसान काफी दुखी हैं।
मोतीचक विकास खंड के गांव मथौली बाजार, लोहेपार, गंभीरपुर गौनरिया हो कर बहने वाले ड्रेन नाले की सफाई कई वर्षों से नहीं हुई है। इससे यह नाला जगह-जगह पट गया है। यही करण है कि जब इस नाले में पानी का लेबल बढ़ा तो ड्रेन ओवरफ्लो करने लगा। इससे इस नाले के अगल बगल खेतों में लगी फसल पानी में डूब गई। दाने फूटने के बाद पानी में डूबने से फसल सड़कर खराब हो गई। किसानों का कहना है कि समय से अगर ड्रेन की सफाई हो गई होती तो उनकी फसल खराब नहीं होती। मथौली बाजार के निवासी किसान श्रवन सिंह का कहना है कि इस ड्रेन को किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन सही रख रखाव नहीं होने से यह अब अभिशाप बन गया है। किसान अशोक का कहना है कि जब हमारी फसल पक कर तैयार हुई तो ड्रेन के पानी के कारण वह घर में नहीं पहुच सकी। फसल खेत में सड़ गई है। इसी इलाके के किसान अजय मल्ल का कहना है कि ड्रेन के पानी के ओवरफ्लो करने से किसानों की पूरी फसल खराब हो गई है, जिससे उनके परिवार के समझ अनाज का संकट पैदा हो गया है। किसानों ने इस समस्या के समाधान और मुआवजे की प्रशासन से मांग की है।