{"_id":"70-53423","slug":"Kushinagar-53423-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसहर बस्ती में चला साक्षरता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसहर बस्ती में चला साक्षरता अभियान
Kushinagar
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। खिरकिया की मुसहर बस्ती में हियुवा ने बुधवार को साक्षरता अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत की। हियुवा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में मुसहर बस्ती पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अनपढ़ और गरीब मुसहरों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्हें स्लेट, पेंसिल बांटकर अपना नाम लिखना भी सिखाया।
उल्लेखनीय है कि पडरौना ब्लाक के गांव जंगल खिरकिया की मुसहर बस्ती में कुछ दिन पहले तक कच्ची शराब का धंधा जोरों पर था। रोजगार का साधन बना चुके इन मुसहरों ने करीब दो महीना पहले खुद ही इस धंधे से तौबा कर लिया था। अब हियुवा इन गरीब मुसहरों को शिक्षा के जरिए समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयासरत है। बुधवार को हियुवा नेता पप्पू पांडेय के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ता इस मुसहर बस्ती में पहुंचे और अनपढ़ों को शिक्षा के प्रति जागरूक किए। पप्पू पांडेय ने इस अवसर पर एकत्र मुसहर बिरादरी के लोगों को संबोधित किया। कहा कि जब तक मुसहर शिक्षित नहीं होंगे, तब तक उनका विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाएं चला रखी हैं, उन योजनाओं का लाभ लेते हुए बच्चों को स्कूल भेजना जरूरी है। इस अवसर पर मनोज दुबे, चंदन पांडेय, जनार्दन पांडेय, विस्मिल्लाह, पूरन समेत तमाम लोग मौजूद थे।