{"_id":"70-53143","slug":"Kushinagar-53143-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बच्चों को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन बच्चों को दिया जन्म
Kushinagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। शनिवार की भोर में एक मां ने तीन बच्चों को जन्म दिया। फाजिलनगर के एक निजी चिकित्सालय में हुए तीनों बच्चे स्वस्थ हैं। डाक्टर के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
फाजिलनगर विकास खंड के लाला गुरवलिया के धनई प्रजापति की पत्नी मीरा देवी को फाजिलनगर के एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के लिए दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया था। चिकित्सालय में मीरा ने शनिवार की सुबह चार बजे तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चियां पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डा. अमृता राय के अनुसार तीनों बच्चियां और महिला स्वस्थ हैं। बच्चे सामान्य प्रसव से पैदा हुए हैं।