{"_id":"70-53127","slug":"Kushinagar-53127-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौतों के बाद जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौतों के बाद जागा प्रशासन
Kushinagar
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। इंसेफेलाइटिस से हुई मौतों को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। स्वास्थ्य विभाग को बचाव कार्य के लिए सख्त हिदायत दी गयी है। इसके तहत विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर और प्रभावित गांवों का दौरा शुरू कर दिया गया है।
विकास खंड दुदही की ग्राम पंचायत गौरी शुक्ल टोला पांडेयपट्टी में बीते सप्ताह इंसेफेलाइटिस से दो मासूमों की मौत हो गयी थी। डीएम के निर्देश पर शनिवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों सहित कुल 140 लोगों का टीकाकरण किया गया। पांडेयपट्टी निवासी धर्मेन्द्र खरवार के दो मासूमों की मौत इंसेफेलाइटिस से हो गयी है जबकि तीसरा मासूम पीड़ित है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर बीडीओ वीरेंद्र प्रताप यादव और प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. वाईपी मिश्रा के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान लोगों को इंसेफेलाइटिस से बचाव के उपाय सुझाये गये। ग्राम प्रधान संजय यादव ने लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सेक्रेटरी शरीफ अंसारी, गुलाब, रवींद्र यादव, एजाज अंसारी, हरिकेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड तमकुही के ग्राम माधोपुर बुजुर्ग निवासी एक युवती की शुक्रवार को इंसेफेलाइटिस से मेडिकल कालेज में मौत हो गयी। शव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का जायजा लिया और एएनएम को छिड़काव कराने का निर्देश दिया। गांव निवासी स्व. जगन्नाथ राय की पुत्री संजू (14) दो नवंबर से ही तेज बुखार और सिरदर्द से पीड़ित थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही में डाक्टरों ने इंसेफेलाइटिस का लक्षण बताते हुए उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गयी।