{"_id":"70-52808","slug":"Kushinagar-52808-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई एईएस से मौतों पर चिंता जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई एईएस से मौतों पर चिंता जताई
Kushinagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक शनिवार की शाम को हुई। इसमें जेई/एईएस से हो रही बच्चों की मौत पर चिंता प्रकट की गई। निर्णय लिया गया कि 15 से 30 नवंबर तक प्रभारी चिकित्साधिकारी और खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जागरूकता बैठक की जाएगी।
बैठक में बताया गया कि जेई/एईएस के 760 रोगियों में से 89 की मौत हो चुकी है। सीएमओ, सभी डिप्टी सीएमओ एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि जागरूकता बैठक में ग्राम स्वच्छता समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य, क्षेत्रीय एएनएम, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक तथा आशा भी उपस्थित रहेंगी। ये लोग जागरूकता की कार्रवाई पूर्ण कराने के साथ शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराएंगे। चिकित्साधिकारी गांव में खुद उपस्थित होकर ज्वर सर्वेक्षण, जेई टीकाकरण, जल विसंक्रमण तथा गांव में साफ-सफाई का जायजा लेंगे। जागरूकता बैठक की फोटोग्राफी भी कराई जाएगी। यह आयोजन जिले के सभी 14 ब्लाकों में होना है।