{"_id":"48193","slug":"Kushinagar-48193-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा क्रांति संदेश यात्रा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा क्रांति संदेश यात्रा पहुंची
Kushinagar
Updated Fri, 07 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। शिक्षा को बाजार के हवाले करके केंद्र व प्रदेश की सरकारें आम लोगों के साथ बड़ा धोखा कर रही हैं। सरकार कोठारी आयोग की सिफारिशों को लागू कर दे तो सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगीं।
ये बातें माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की शिक्षा क्रांति संदेश यात्रा के कुशीनगर पहुंचने पर बुद्ध इंटर कालेज के सभागार में आयोजित जनसभा में प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहीं। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की आलोचना करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि इस कानून ने प्रदेश के 18006 वित्त विहीन स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग ढाई करोड़ बच्चों को लाभ से वंचित कर दिया है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की सरकारों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ऐसी शिक्षा प्रणाली विकसित कर रही है, जिसमें गरीबों के बच्चों को कम गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले जबकि अमीरों के लिए बेहतर प्रबंध हो। प्रांतीय महामंत्री गुमान सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार भी असमान शिक्षा की पक्षधर हो गई है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि माध्यमिक शिक्षा के लिए आज तक किसी मंत्री तक की नियुक्ति नहीं हो सकी। कार्यक्रम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवता राय, प्रदेश मंत्री राजेश मिश्र, सुधाकर पति तिवारी, जगतारनशरण आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवनाथ दूबे और संचालन सतीश कुमार राव ने किया। इस अवसर पर वृजकिशोर श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्र, नंदा पांडेय, प्रेमशंकर शुक्ल समेत तमाम शिक्षक मौजूद थे।