{"_id":"45366","slug":"Kushinagar-45366-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस बढ़ाने के विरोध में कालेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस बढ़ाने के विरोध में कालेज में हंगामा
Kushinagar
Updated Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकवा ईनार। फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में आंदोलन कर रहे बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर के छात्रों ने शुक्रवार को कालेज परिसर और प्राचार्य ऑफिस में हंगामा किया। कालेज पहुंचे एसडीएम, सीओ के हस्तक्षेप के बाद प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि अगर यूनिवर्सिटी स्तर से शुल्क वापसी का आदेश होता है तो कालेज जमा फीस वापस कर देगा।
सुबह दस बजे से ही छात्रनेता बढ़ी हुई फीस वापस लेने की मांग को लेकर हल्ला करने लगे। दोपहर बाद एसडीएम कसया मुरलीधर मिश्र और सीओ रवि चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में प्राचार्य और छात्रनेताओं के बीच वार्ता शुरू हुई। अंत में सहमति बनी कि छात्र यूनिवर्सिटी से निर्धारित शुल्क पर नामांकन करा लें और जब यूनिवर्सिटी से शुल्क कम हो जाएगा तो पैसा वापस हो जाएगा। इस दौरान विकास कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश वर्मा, प्रभात शर्मा, संजीव सिंह, चंदन राज, कुंदन सिंह, रत्नेश कुमार मिश्र, रामेश्वर कुशवाहा समेत कई अन्य छात्रनेता मौजूद थे।