{"_id":"45357","slug":"Kushinagar-45357-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश
Kushinagar
Updated Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)। कुशीनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशुनपुरा पुलिस एवं एसओजी ने गुरुवार को एक बड़े बाइक लिफ्टर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े दो अभियुक्तों की निशानदेही पर छह चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गईं।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार गर्ग ने पकड़े गए लिफ्टरों को पत्रकारों के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि विशुनपुरा थानाध्यक्ष गिरजेश तिवारी की टीम व एसओजी प्रभारी ओम प्रकाश राय अपनी टीम के साथ गुरुवार की शाम गाड़ाबंदी कर चोरी की दो बाइक और दो आरोपियों को गोडरिया तिराहे के पास पकड़ा। तीन अभियुक्त भागने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि इनसे पूछताछ के दौरान चार अन्य चोरी की भी बाइक बरामद की र्गइं। पकडे़ गए अभियुक्तों में चिंटू उर्फ आशुतोष मिश्र महराजगंज जनपद के घुघली थाने के गांव अमोठा का रहने वाला है तथा दूसरा छोटेलाल कुशीनगर के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के खानगी का है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाइक चुराकर ये लोग बिहार में नरकटियागंज के पास बेचते थे। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। भागने में सफल रहे तीन अन्य को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलें विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। उन्होंने बताया कि पिछले छह माह में इन लोगों ने छह बाइक उड़ाने की बात कबूली है।