{"_id":"70-103852","slug":"Kushinagar-103852-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरी रह गई बेटे की शादी की हसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरी रह गई बेटे की शादी की हसरत
Kushinagar
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के नौतनहर्दो गांव के टोला मंगलपुर निवासी गोविंद पांडेय के बेटे 22 वर्षीय महेश की चेन्नई में एक हादसे में मौत हो गई। वह रोजगार के सिलसिले में गए थे। 13 मार्च को उनकी शादी तय थी। बेटे की शादी कर उसकी घर-गृहस्थी बसाने की पिता की हसरत पूरी न हो सकी। बृहस्पतिवार शाम युवक का शव गांव आया तो मातम छा गया। मंगलपुर के गोविंद पांडेय की परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। वह लोगों के घर पूजा-पाठ कराकर खर्च चलाते हैं। लगभग एक माह पूर्व बड़े बेटे महेश रोजगार के सिलसिले में चेन्नई गए। गत मंगलवार को एक निजी कंपनी में सटरिंग का काम करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। चेन्नई में ही एक निजी हास्पिटल में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। इकलौता कमाऊ सदस्य की मौत हो जाने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन