{"_id":"70-100554","slug":"Kushinagar-100554-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां और बेटी की मौत
Kushinagar
Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। इलाज कराकर हाटा से अपने घर लौट रही मां और उनकी एक वर्ष की बेटी की वाहन पलटने से मौत हो गई।
महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की रात को अहिरौली थाने के मिश्रौली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि अहिरौली थानाक्षेत्र के गांव पटनी निवासी अमित प्रजापति अपनी चार पहिया गाड़ी से पत्नी मंशा और एक वर्षीय पुत्री एंजल को लेकर हाटा इलाज के लिए आए हुए थे। मंगलवार की रात को ये लोग घर वापस लौट रहे थे। इनकी गाड़ी जैसे ही मिश्रौली गांव के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस घटना में तीनों लोग गाड़ी में बुरी तरह से फंस गए। किसी तरह से लोगों को इसकी जानकारी हुई तो लोग वहां पहुंचे तीनों लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने मां और बेटी को मृत घोषित कर दिया।
जबकि गंभीर रूप से घायल अमित का इलाज चल रहा है। बुधवार को दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं थी।