फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   96 farmers honored on Farmer's Day

Kushinagar News: किसान दिवस पर 96 किसान सम्मानित किए गए

Sun, 24 Dec 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
96 farmers honored on Farmer's Day
पडरौना। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर जिले के 96 किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों को यह सम्मान अधिक पैदावर करने के लिए दिया गया। वहीं, ब्लॉक स्तर के 70 किसानों को पुरस्कृत किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया था।
विज्ञापन

सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। आधुनिक खेत अपनाकर किसान उन्नतशील हो सकते हैं। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज एवं अन्य नई-नई प्रजाति के फसलों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। डीएम उमेश मिश्र ने कहा कि देश के विकास का रास्ता खेत खलिहानों से होकर गुजरता है। हम सभी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से किसान परिवार से जुड़े है। समारोह को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने संबोधित किया। इस दौरान जिला स्तर पर फसलों का अधिक उत्पादन करने वाले 96 किसानों को अंग वस्त्र और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर हुए कार्यक्रम में भी कृषि और पशुपालन से जुड़े 70 किसानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के वैज्ञानिकों ने किसानों को गेहूं, तिलहन, गन्ना आदि फसलों की बुवाई वैज्ञानिक तकनीकी पर करने की सलाह दी। अंत में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान मारकंडेय शाही, जिला कृषि अधिकारी डाॅ. मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बांबू राम मौर्या, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवींद्र प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक (मत्स्य) ब्रजेश प्रताप यादव, सहायक निदेशक (रेशम) एके मल्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed