{"_id":"5cc740acbdec22074262012f","slug":"91556562092-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर लोकसभा सीट : अंतिम दिन पीस पार्टी, प्रसपा प्रत्याशी समेत पांच नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर लोकसभा सीट : अंतिम दिन पीस पार्टी, प्रसपा प्रत्याशी समेत पांच नामांकन
Tue, 30 Apr 2019 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
kushinagar
kushinagar
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए 22 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को पीस पार्टी, प्रसपा के प्रत्याशी समेत पांच लोगों ने पर्चा भरा। इस सीट पर कुल 16 उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन उमेश सिंह ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, हाजी उस्मान ने पीस पार्टी, शिवकुमार शर्मा ने भारतीय क्रांति पार्टी, रामप्रताप उर्फ महंत अमरनाथ ने पूर्वांचल महापंचायत, सफी अहमद ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें रामप्रताप ने दो सेटों, जबकि अन्य सभी प्रत्याशियों ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
इससे पूर्व भाजपा से विजय कुमार दुबे, कांग्रेस से आरपीएन सिंह, सपा-बसपा गठबंधन से नथुनी प्रसाद कुशवाहा समेत भारतीय गोंडवाना पार्टी से डॉ. गणेश गोंड, निर्दल से गुड्डी किन्नर, अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी से ललिता, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से राजीव राजभर, भारतीय लोकसेना से विपिन यादव, भाकपा माले से अरविंद यादव, इंडियन नेशनल लीग से पीसी कुरील पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
एसडीएम सदर एवं एआरओ रामकेश यादव ने बताया कि 11 प्रत्याशियों ने पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था। अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने पर्चे जमा किए। इनमें एक उम्मीदवार ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह 22 से 29 अप्रैल के बीच 20 अभ्यर्थियों ने 28 सेट पर्चे लिए थे, चार अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र नहीं जमा किया। अब तक कुल 16 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान रिटर्निंग आफिसर डॉ. अनिल कुमार सिंह, एआरओ रामकेश यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम नारायण प्रसाद सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे। डीएम ने बताया कि 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और दो मई को नाम वापसी होगी।