{"_id":"5bfc2715bdec2241c26339e9","slug":"91543251733-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र पर लटक रहा ताला, धान बेचने को चक्कर काट रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र पर लटक रहा ताला, धान बेचने को चक्कर काट रहे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के सिझौलिया में नोटबंदी के चलते नहीं बिक पा रहा किसानों का धान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेकुआटार। धान क्रय केंद्रों के नियमित संचालन का प्रशासन लाख दावा करे, लेकिन जमीनी हकीकत इससे इतर है। क्रय केंद्र पर बोर्ड तो लगा है, लेकिन केंद्र प्रभारी के नहीं रहने से ताला लटक रहा है। धान क्रय केंद्र पर समुचित व्यवस्था नही होने से किसान धान क्रय केंद्र पर जाकर उसे खुलने के इंतजार में वापस लौट जा रहे हैं। जिससे मजबूरी में किसान अपने धान को आने-पौने दाम पर बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं।
कसया तहसील क्षेत्र और हाटा विकास खंड के गांव रामनगर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी निगम के जरिए संचालित धान क्रय केंद्र का बोर्ड तो लगा है, लेकिन मौके पर ताला लटक रहा है। किसान अपने धान को क्रय केंद्र पर बेचने के लिए चक्कर तो लगा रहे हैं, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं दिखाई दे रहा है। जब कि केंद्र को नियमित 9 से 5 बजे तक खोल कर कर्मचारी को बैठना पड़ता है। सरकार ने इस वर्ष धान के सामान्य प्रजाति का समर्थन मूल्य 1750 एव ए ग्रेड धान का मूल्य 1770 रुपये घोषित किया है। किसानों का कहना है बोर्ड पर अंकित केंद्र प्रभारी के मोबाइल से बात करने पर उनका कहना है कि वह दूसरी जगह खरीदारी कर रहे हैं। किसान प्रमोद शर्मा का कहना है कि वह कई बार क्रय केंद्र पर जा चुके हैं और यहां केवल ताला लटक रहा है। केंद्र प्रभारी से बात करने पर वह दूसरे जनपद में खरीदारी करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में मजबूरी हो गई है कि अपनी उपज को बिचौलियों के हाथ बेच दें। ब्रजेश कुमार सिंह पुत्र श्याम बिहारी सिह का कहना था कि वह धान बेचने के लिए ऑनलाइन विभाग के पोर्टल पर करा चुके हैं और क्रय केंद्र पर प्रतिदिन जाने के बाद भी इस क्रय केंद्र पर ताला लटक रहा है।
किसान अखिलेश ओझा उमेश राव कमलेश चौधरी सहित दर्जनों किसानों का कहना है कि खरीद नहीं होने से मजबूरी में बिचौलियों के हाथों बेचने को लाचार हैं। प्राइवेट दुकानों पर 1250 से लेकर 1300 सौ रुपये तक बेचने को मजबूर हैं। जिससे प्रति कुंतल 450 से तक घाटा उठाना पड़ रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी निगम के जिला स्तरीय अधिकारी बालेश्वर सिंह से बताया कि धान क्रय केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी की तबीयत खराब है। इसलिए केंद्र पर खरीदारी नहीं हो पा रही है। जल्द ही क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी शुरू हो जाएगी। क्रय केंद्र प्रभारी अशोक कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि वह दूसरे जिले में धान क्रय कर रहे हैं।