फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   procession

बाईपास निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
procession
पडरौना बाईपास सड़क निर्माण की मांग लेकर नगर में मशाल जुलूश निकालते आंदोलनकारी । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बदहाल बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए चल रहे धरने के सातवें दिन आंदोलनकारियों ने शाम करीब साढ़े पांच बजे कठकुइयां मोड़ से मशाल जुलूूस निकालकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री बजरंगी यादव पहलवान की अगुवाई में पिछले सात दिनों से नोनिया पट्टी बाईपास सड़क निर्माण की मांग को लेकर पूर्वी रेलवे क्रासिंग पर धरना दिया जा रहा है। बुधवार की शाम कठकुइयां मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दे रहे लोग एकत्र हुए। यहां से वह जुलूस की शक्ल में अपने हाथों में मशाल लेकर नगर भ्रमण करते हुए तिलक चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन


जहां जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारियों ने शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। बजरंगी ने कहा कि बाईपास सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी गंभीर नहीं है। इस सड़क से हर दिन छात्र, किसान, व्यापारी, मरीज गुजरते है। सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दिया कि शीघ्र इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो धरना को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा। मशाल जुलूस में बसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष शाहिद लारी, कांग्रेस पार्टी के युवा नेता मनीष जायसवाल, मीडिया प्रभारी शमसेर मल्ल, संतोष यादव, इंद्रेश, हिमांशु, निकेश यादव, रामलखन यादव, अशरफुल, मोहम्मद आलम, मोहम्मद आजम, अमन सिंह, अंकुश जायसवाल, सलमान, हाजी रजा हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed