फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   SBI server fails, customer disturbs

एसबीआई का सर्वर फेल, ग्राहक परेशान

Thu, 19 Jul 2018 11:39 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 19 Jul 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
SBI server fails, customer disturbs
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की पडरौना स्थित मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को सुबह से ही सर्वर फेल रहा। इसके चलते ग्राहकों को पहले तो लाइन में खड़े होकर इसके ठीक होने का इंतजार करना पड़ा और जब इसकी उम्मीद खत्म हो गई तो वे निराश होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

जिले में भारतीय स्टेट बैंक की यह सबसे बड़ी और पुरानी शाखा है। यहां खाताधारकों की संख्या हजारों में है। इसमें अधिकारियों कर्मचारियों की सेलरी से लेकर पेंशन तथा अन्य योजनाओं की पेंशन के लाभार्थी भी लेन-देन करते हैं। यही नहीं किसानों और व्यापारियों के भी खाते इस बैंक में हैं। यहां भीड़ को देखते हुए दूरदराज के लोग लेन-देेन के लिए सुबह ही बैंक में पहुंच जाते हैं, ताकि उनका काम जल्दी हो जाए, लेकिन उन्हें बैंक के गेट पर ही सर्वर फेल होने का नोटिस देखने को मिला। फिर भी ग्राहक इस उम्मीद में बैंक में रुके रहे कि शायद सर्वर ठीक हो जाए, लेकिन शाम साढ़े चार बजे तक सर्वर ठीक नहीं हो सका। खाताधारक सुरेश मोदनवाल, रबीश कुमार, महेश सिंह, राजन लाल, विभूति, सुधाकर सहित कई लोगों ने बताया कि सर्वर फेल होने के कारण उन्हें कैश नहीं मिल पाया। बैंक में सुबह से ही सर्वर फेल था, जिसकी वजह से लेन- देन सहित बैंक का सभी काम ठप रहा। हालांकि बीएसएनएल के तकनीकी विशेषज्ञ उसे ठीक करने में लगे हुए हैं। श्रीपत कुमार, मुख्य शाखा प्रबंधक, एसबीआई पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed