फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बच्ची इंसेफेलाइटिस की चपेट में आई

बच्ची इंसेफेलाइटिस की चपेट में आई

Sun, 20 Aug 2017 05:03 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
बच्ची इंसेफेलाइटिस की चपेट में आई
कुशीनगर। तमकुही क्षेत्र के देवपोखर गांव में दो वर्ष की एक बच्ची इंसेफेलाइटिस की चपेट में आ गई है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

देवपोखर गांव निवासी पवन प्रसाद की दो वर्षीय पुत्री अनुष्का आठ दिन से बुखार से जूझ रही थी। उसका इलाज फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिवार के लोग पडरौना के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां जांच में पता चला की मासूम इंसेफेलाइटिस से पीड़ित है। बच्ची का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यह खबर गांव में आने के बाद से अन्य लोग भी अपने पाल्यों की सेहत को लेकर चिंतित हो गए हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने अनभिज्ञता जताई। उन्हाेंने कहा कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed