{"_id":"5960bd514f1c1b11228b487d","slug":"91499512145-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव में कैबिनेट मंत्री ने डीएम को निर्देश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव में कैबिनेट मंत्री ने डीएम को निर्देश दिया
Updated Sat, 08 Jul 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। सिंगापट्टी गांव स्थित बांसी धाम पर शनिवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शामिल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पौधरोपण किया तथा डीएम को बांसी घाट और सीलिंग की जमीन का सीमांकन कराकर मनरेगा के तहत बांसी घाट की बाउंड्री कराने का निर्देश दिया।
विशुनपुरा क्षेत्र अंतर्गत सिंगापट्टी गांव के बांसी घाट पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। वन विभाग की तरफ से आयोजित इस महोत्सव में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बतौर मुख्य अतिथि बांसी घाट पर विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम के निर्देश पर पांच जुलाई से प्रदेश में एक साथ अभियान चलाकर पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि घर में बेटा-बेटी के जन्म पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि पौधे लगा देने से यह अभियान सार्थक नहीं होगा, बल्कि इन पौधों को बचाने से पूरा होगा। उन्होंने बांसी घाट का सीमांकन कराकर बाउंड्री कराने, सीलिंग की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाकर सीमांकन कराने का निर्देश डीएम को दिया। कैबिनेट मंत्री ने जिन प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में जलभराव हो जा रहा है, वहां की सूची मंगाकर मनरेगा से मिट्टी भरवाने का भी डीएम को निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, डीएम आंद्रा वामसी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन बीडीओ रघुनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, डीएफओ वेद प्रकाश जायसवाल, रेंजर घनश्याम शुक्ल, वन रक्षक केपी मौर्य, गोल्डी जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, अंशुमान बंका, विनय जायसवाल, नरेंद्र तिवारी, आशुतोष बहुगुणा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।