फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   91 new positive case found in kushinagar

हियुवा के दो नेताओं समेत कुशीनगर में 91 पॉजिटिव मिले

Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
91 new positive case found in kushinagar
हियुवा के दो नेताओं समेत कुशीनगर में 91 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

कुशीनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिन से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को हियुवा के दो नेताओं समेत 91 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें अधिकतर बिना लक्षण वाले हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया जा रहा है। जिले में कुल 344 सक्रिय केस हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार, सोमवार को 566 सैंपल की रिपोर्ट में 475 लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है जबकि 91 लोग पॉजिटिव हैं। 24 लोगों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा गया है। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 936 हो गई है जबकि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर 903 लोगों का विवरण अपलोड है। शेष विवरण ब्लॉक स्तर पर अपलोड हो रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 344 है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए अधिकांश मरीज बिना लक्षण वाले हैं। इन्हें होमआइसोलेट किया गया है। गंभीर मरीजों को लक्ष्मीपुर के एल वन अस्पताल भेजा जा रहा है। संक्रमित मिले सभी 91 मरीजों के घरों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कराया गया है। पंचायतीराज विभाग की तरफ से सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 18679 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है। कोरोना संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है, जबकि 549 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग बेहद जरूरी है। एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। हर दिन बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed