फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   90 sheeshee desee sharaab ke saath ek giraphtaar

90 शीशी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
90 sheeshee desee sharaab ke saath ek giraphtaar
90 शीशी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बरवापट्टी(कुशीनगर)। दुदही-बरवापट्टी मार्ग स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान के सामने से बिहार के लिए भेजी जा रही 90 शीशी शराब के साथ एसडीएम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। उसे बरवापट्टी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
शनिवार को अमवाखास तटबंध का निरीक्षण करने जा रहे तमकुहीराज के एसडीएम डॉ. छेदीलाल सोनकर ने जैसे ही पुष्करनगर देसी शराब की दुकान से सामने पहुंचे एक व्यक्ति बैग में कुछ लेकर जाता दिखा। उसे रोककर तलाशी ली गई तो बैग में 90 शीशी देसी शराब बरामद हुई। एसडीएम ने उसे बरवापट्टी पुलिस को सौंपकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि देसी शराब की दुकान के मुंशी से शराब की स्टॉक की जानकारी मांगी गई। मुंशी ने स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया है। एसडीएम ने एसओ को जांचकर अनुज्ञापी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसओ सुरेश चंद्र राव ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपित को जेल भेज दिया। उसका नाम बांसदेव यादव है, वह ढढ़वा, थाना नवलपुर, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed