{"_id":"5f09b93d8ebc3e63d554c5fa","slug":"9-more-corona-positive-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3577546102","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में एक पुलिसकर्मी समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में एक पुलिसकर्मी समेत नौ मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

सेवरही के संक्रमित मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत
पडरौना(कुशीनगर)। मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई 216 सैंपल की रिपोर्ट में नौ कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें पुलिसलाइन का एक पुलिसकर्मी भी है। सीएमओ कार्यालय के कर्मी के परिवार की दो महिलाओं की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। संक्रमितों को लक्ष्मीपुर के एल-1 हास्पिटल में भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सेवरही के एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अब तक 8341 सैंपल की कोरोना जांच में 7765 की रिपोर्ट निगेटिव है। 355 की रिपोर्ट का इंतजार है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से मिली 216 सैंपल की रिपोर्ट में नौ पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइन का एक कर्मी और शहर के तुलसी नगर की निवासी दो महिलाएं भी हैं। दोनों महिलाएं सीएमओ कार्यालय के संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी के परिवार की हैं। अन्य संक्रमितों में सेवरही, बभनौली, साखोपार और मोतीचक क्षेत्र के पिपरैचा के रहने वाले हैं। सीएमओ ने बताया कि सेवरही के इंदिरा नगर मोहल्ले के एक संक्रमित मरीज का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। इस तरह अब जनपद में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या जहां 221 हो गई है, वहीं एक्टिव केस 86 हो गए हैं। 64 कंटेनमेंट एरिया हैं, जहां संक्रमित मरीज मिले हैं। एहतियात के तौर पर इन गांवों व मोहल्लों को सील किया गया है। अब तक 129 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।