फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   85 bykes seized without numbers

वाहन सीज किए गए

Fri, 02 Apr 2021 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
85 bykes seized without numbers
बिना नंबर वाली 85 बाइक सीज, 304 का कटा चालान
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। शुक्रवार को पडरौना नगर समेत पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर वाले दो पहिया वाहनों की विशेष जांच की गई। शाम तक ऐसे 85 वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा 304 वाहनों का चालान कटा।
एसपी सचिंद्र पटेल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस के तरफ से शुक्रवार को सुबह 10 बजे से अभियान शुरू हुआ। पडरौना नगर के सुबाष चौक, बेलवा चुगीं, कठकुइयां मोड़, रविन्द्र नगर, बांसी चौकी, खिरकिया बाजार चौकी, मिश्रौली बाजार चौकी, सिधुआ बाजार चौकी के सामने दोपहर दो बजे तक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान जिन गाड़ियों पर नंबर नहीं मिला या नंबर प्लेट पर लिखे अंक मिट गए थे उन्हें सीधे थाने भेजा गया। इसके अलावा बिना हेल्मेट पहने या बिना कागज के ही बाइक चलाने वालों का चालान काटा गया। यातायात प्रभारी परमहंस यादव ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इस दौरान बिना नंबर व कागजात के तथा गाड़ी पर कोई पहचान चिन्ह लिखवाकर चलने वालों पर खास कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed