{"_id":"5c129e2d42c7925d4d78ee3a","slug":"81544724013-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर को हरा कानपुर पहुंचा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर को हरा कानपुर पहुंचा फाइनल में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। इंटर कॉलेज के खेल मैदान में तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित खाकी नाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे दिन कानपुर ग्रीन पार्क स्टेडियम और मुजफ्फरपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। कानपुर ने मुजफ्फरपुर को 32 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 128 रन बनाए। कानपुर के सलामी बल्लेबाज बासित खान ने 49 व अनुज ने 23 रनों का योगदान दिया। मुजफ्फरपुर की तरफ से रोहन ने चार विकेट लिए। 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम 17वें ओवर में 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मुजफ्फरपुर के साहिल ने 33 व सौरभ ने 24 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। कानपुर के गेंदबाज अभिषेक ने चार विकेट हासिल किया।
इसके पूर्व एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह एवं पूर्व विधायक डॉ. पीके राय ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। अंपायर जितेंद्र व राहुल वर्मा रहे। स्कोरिंग सत्येंद्र गिरी ने व कमेंट्री विनय यादव, दिलीप मद्धेशिया व बालेश्वर मद्धेशिया ने की। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान बलडीहा दयाशंकर पांडेय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश पटेल, राजकुमार गिरी, नितेश गुप्ता, उपेंद्र मद्धेशिया, पवन यादव, बैजू गुप्ता, राकेश, टिंकू, गोविंद आदि मौजूद रहे।