फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ख़ाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवे दिन

ख़ाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवे दिन

Wed, 12 Dec 2018 11:38 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
ख़ाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का पांचवे दिन
लखनऊ को हराकर मुजफ्फरपुर सेमीफाइनल में
विज्ञापन

खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में तुर्कपट्टी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुधवार को ग्रुप-बी का क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ और मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। इसमें जाहिद क्रिकेट एकेडमी लखनऊ को पांच विकेट से हराकर मुजफ्फरपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।
टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान का यह फैसला गलत साबित हुआ और 80 रनों के न्यूनतम स्कोर पर लखनऊ की टीम आउट हो गई। फहीमा व प्रदीप ने सर्वाधिक 13-13 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका। मुजफ्फरपुर के गेंदबाज विशाल ने चार विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही, लगातार विकेट का पतन होने से मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। मुजफ्फरपुर के बल्लेबाज आदित्य के 23 रनों की बदौलत पांच विकेट शेष रहते ही टीम को जीत मिली। इसके पूर्व भाजपा नेता धनंजय राय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान महेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। अंपायरिंग राहुल वर्मा, मुकेश पटेल व सत्येंद्र ने की। जबकि कमेंट्री राजकुमार गिरी, दिलीप मद्धेशिया ने किया। इस दौरान शैलेंद्र कुमार तिवारी, पवन यादव, बैजनाथ गुप्ता, नीतेश गुप्ता, अफजल अंसारी, देवाशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांस्य पदक हासिल करने सम्मानित हुए रवि
तमकुहीराज। होनहार खिलाड़ी रवि कुशवाहा ने 16वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। इनके इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों की ओर से समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। तमकुही ब्लॉक के धुरिया हाता निवासी रामसागर कुशवाहा के पुत्र रवि कुशवाहा आंध्र प्रदेश के तिरूपति में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है। रवि के इस सफलता पर बुधवार को तमकुहीराज डाक बंगला परिसर में समारोह आयोजित कर इन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता रमेशचंद्र उर्फ ओसियर सिंह, संजय पटेल, नथुनी कुशवाहा, सुनील यादव, कमल कुशवाहा, ब्रजेश कुशवाहा, अमरनाथ, रामचंद्र यादव, ध्रुव यादव, बलदेव कुशवाहा, रामनाथ गुप्ता, अमरजीत, हृदया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed