{"_id":"5bfd8059bdec2241cc617ff6","slug":"81543340121-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण से सात गांवों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण से सात गांवों के लोग परेशान
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नगर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटहेरवा (कुशीनगर)। क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे स्थापित गिट्टी मिक्सर प्लांट से निकलने वाले धुंए से प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है। इसके आस-पास छह- सात गांवों के लोगों का जीना भी मुहाल हो गया है। ग्रामीण लक्ष्मण यादव, राजेश तिवारी, ब्रजेश पांडेय,जाकिर अली, सौदागर,विनोद यादव,रियाज अंसारी, आसिफ अंसारी, हदीश ,शंभू गुप्ता ने बताया कि गिट्टी मिक्सर प्लांट में लगी मशीन से निकल रहा धुंआ खतरनाक साबित हो सकता है। वायु प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है, लेकिन इस दिशा में प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की।