{"_id":"5bfae2bcbdec224151688386","slug":"81543168700-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज हैं आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोत्साहन राशि न मिलने से नाराज हैं आशा कार्यकर्ता
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा कार्यकर्ताओं ने नहीं ली टीकाकरण किट
एमआर टीकाकरण अभियान के बहिष्कार का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। पीएचसी तरयासुजान से जुड़ी आशा कार्यकर्ताओं ने एमआर टीकाकरण अभियान के बहिष्कार का एलान किया है। प्रोत्साहन राशि के बदले कमीशन मांगने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने किट भी नहीं लिया।
खसरा और रुबैला से बचाव के लिए 26 नवंबर से टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। अधिकारियों के निर्देश के बावजूद क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण का किट प्राप्त नहीं किया। इसके चलते सेवरही क्षेत्र में इस अभियान को झटका लगने की आशंका है।
सेवरही क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता विभिन्न मदों के बकाया धनराशि के भुगतान के लिए कार्य बहिष्कार पर हैं। रविवार को चार दिन बीत जाने के बावजूद मामले में कोई सुनवाई नहीं होने पर नाराज आशा कार्यकर्ता मिजिल्स रूबैला अभियान की किट लेने पीएचसी तरयासुजान नहीं पहुंचीं। इनका कहना है कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं हो जाता, तब तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगी।
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार राय ने बताया कि एएनएम एवं संगिनी के माध्यम से सभी सेंटरों पर किट उपलब्ध कराए जा रहे है। आशा कार्यकर्ताओं को अभियान को सफल बनाने के लिए सुझाव दिया गया है। अभियान में शामिल नहीं होने वाली आशा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हर हाल में सफल बनाया जाएगा।
खसरा से बचाव के लिए टीकाकरण जरुरी
गुरवलिया बाजार।
तमकुही ब्लाक के गांव सपहीं बुजुर्ग में श्रीबोधा सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में रविवार को मिजिल्स रूबैला टीकाकरण को लेकर गोष्ठी की गई। इसमें खसरा बीमारी के बारे में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए।
प्रधानाचार्य मैनुद्दीन अंसारी ने कहा कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है, जो बच्चों की अपंगता और मृत्यु का कारण बन जाता है। इससे प्रभावित व्यक्ति के खॉसने व छींकने से भी यह रोग फैलता है। इसका मात्र एक निदान टीकाकरण है। इस दौरान विवेक कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जगई पटेल, मंजेश प्रसाद, कविता सिंह, पूजा सिंह, नेहा सिंह, अश्विनी पांडेय, अखिलेश पांडेय, सोनम पांडेय आदि मौजूद रहे।
000000
गंगेश्वर त्रिपाठी