{"_id":"5bd8954fbdec2269745577ab","slug":"81540920655-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्ध समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। मंगलवार की देर शाम सेवरही क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के पास दो बाइकों की हुई टक्कर में वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग का बेटा घायल हो गया। घायल को सीएचसी तमकुहीराज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सेवरही क्षेत्र के परसा उर्फ सिरसिया गांव निवासी समशुल होदा (60) अपने छोटे बेटे आजाद (20) के साथ बाइक से तमकुहीरोड में सामानों की खरीदारी करने गए थे। शाम साढ़े छह बजे के करीब पिता-पुत्र घर वापस लौट रहे थे। अभी वह लोग ब्रह्मपुर गांव के सामने पहुंचे ही थे तभी सामने से रानीगंज गांव निवासी नवल किशोर तिवारी (25) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों की मदद से सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी पहुंचाया, जहां समशुल होदा को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दूसरे बाइक सवार नवल किशोर तिवारी की भी मौत हो गई। जबकि घायल आजाद का उपचार चल रहा था। समशुल होदा कानपुर में कुली का काम करते थे। जबकि नवल किशोर तिवारी भी बाहर काम करते थे। इन दिनों वह घर आए थे। लोगों ने बताया कि बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। एसओ अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग समशुल होदा की सीएचसी तमकुहीराज में मौत हो गई। जबकि दूसरे बाइक सवार नवल किशोर तिवारी की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। घायल आजाद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इधर हादसे की सूचना पर पीड़ितों के घरों पर कोहराम मच गया।