फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रूस के कई शहरों में देंगे प्रस्तुति

रूस के कई शहरों में देंगे प्रस्तुति

Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रूस के कई शहरों में देंगे प्रस्तुति
रूस के लिए रवाना हुए गायक अनीष
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। भजन गायक अनीष सोनी मंगलवार की सुबह रूस के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शहर के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े युवकों ने उन्हें माला पहनाकर शहर से विदा किया। मंगलवार की देर रात वह दिल्ली से रूस के मास्को शहर के लिए रवाना हो जाएंगे।

देश के कई बड़े शहरों में प्रस्तुति देने के बाद अनीष सोनी रूस के कई बड़े शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय दूतावास के आमंत्रण पर वहां गए अनीष सोनी 17 सितंबर तक रूस में रहेंगे। अनीष ने कहा कि भारतीय संगीत की आवाज विदेशों में भी गूंज रही है। यही वजह है कि दूतावास के अधिकारियों ने इस वर्ष भी उन्हें रूस के कई बड़े शहरों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए बुलाया है। वह इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित है। इस दौरान राजेश पांडेय, सुनील कश्यप, दीपक जायसवाल, राजन सोनी, दीपक मिश्रा, नवनीत तिवारी, आदित्य तिवारी, राजेश शर्मा, सौरभ वर्मा, अनूप जायसवाल, विनय जायसवाल, आदित्य शर्मा, शुभम प्रताप शाही, सुनील दीक्षित, वीरेन प्रताप सिंह, विश्वनाथ प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed