फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Books not reaching primary schools

प्राथमिक विद्यालयों में नहीं पहुंचीं पुस्तकें

Fri, 20 Jul 2018 11:31 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 20 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Books not reaching primary schools
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शैक्षिक सत्र अप्रैल में ही शुरू हो गया, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अभी तक कोई पुस्तक उपलब्ध नहीं हुई है। इसके चलते इन विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई कैसे हो रही है, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। अब तक केवल कक्षा आठ के छात्रों के लिए दो विषयों की किताबें ही उपलब्ध हो पाई हैं, जबकि अक्टूबर-नवंबर में ही अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

जिले में 2179 प्राथमिक और 824 जूनियर विद्यालय हैं। एक अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में कक्षा एक से आठ तक कुल 271048 बच्चों का नामांकन हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकित बच्चों की शिक्षा के लिए विभाग की तरफ से ड्रेस, जूता-मोजा, स्कूल बैग और किताबें उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन इन बच्चों को अब तक किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। कक्षा आठ में 15079 छात्रों का नामांकन हुआ है। इसके सापेक्ष इन बच्चों के पढ़ने के लिए मंझरी और कृषि विज्ञान की कुल 39830 किताबें मिल पाई हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की तरफ से एक तरफ जिले की शिक्षा व्यवस्था सुुधारने के लिए नए प्रयोग किए जा रहे है, जिसके तहत जिले में 70 अंग्रेजी माध्यम समेत 150 मॉडल स्कूल बनाए गए हैं। इनमें से कई विद्यालय तो ऐसे हैं, जहां शिक्षक स्वयं के खर्चे से प्रोजेक्टर लगाकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी, चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी बीएसए व डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र का कहना था कि कक्षा आठ की दो किताबें उपलब्ध हो गई हैं। इन किताबों को विद्यालयों में भेज दिया गया है। शेष किताबों के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। एक सप्ताह के भीतर सभी कक्षाओं की किताबें उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed