फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आरोपी पति को पुछताछ के बाद पुलिस ने छोडा

आरोपी पति को पुछताछ के बाद पुलिस ने छोडा

Sun, 27 Aug 2017 05:23 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
आरोपी पति को पुछताछ के बाद पुलिस ने छोडा
कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के बाबू छपरा टोला में शुक्रवार की रात 24 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने अब बिसरा को जांच के लिए भेजा है। उधर, मृतका के पति को पूछताछ के बाद पुलिस ने रात में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम जोगनी निवासी नगनरायन सिंह की पुत्री सानू सिंह की शादी चार वर्ष पहले रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के बाबू छपरा निवासी संदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह से हुई थी। उनकी दो वर्ष की एक लड़की भी है। विवाहिता के पिता ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सानू का पति संदीप दहेज में बाइक के लिए तंग करने लगा। इसके लिए वह सानू की पिटाई भी करता था। इससे तंग आकर सानू ने बाइक मांगे जाने की बात बताई भी थी। उन्होंने शुक्रवार की रात में अपनी बेटी को जहर देकर मारने का आरोप दामाद पर लगाते हुए तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। शनिवार को वह पूरे दिन थाने में रहा। शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रात में पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला थाने के एसओ अजय कुमार सिंह का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई चोट का निशान नही निकला है। बिसरा सुरक्षित रख दिया गया है। बिसरा की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई निष्कर्ष निकलेगा। मृतका के पति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed