फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   80 laborers treated at health camp.

Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में हुआ 80 मजदूरों का उपचार

Sat, 02 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 02 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
80 laborers treated at health camp.
तमकुहीरोड। मजदूर दिवस पर शुक्रवार को सेवरही सीएचसी की तरफ से सेवरही चीनी मिल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सकों ने 80 मजदूरों की जांच कर जरूरत के अनुसार उन्हें दवाएं दीं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से गंभीर बीमारियाें की आशंका कम हो जाती हैं। सब को अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराता है, जिसका अधिक से अधिक लोगों को लाभ लेना चाहिए। मजदूर व कामगार देश के विकास के रीढ़ हैं। उन्होंने सभी मजदूरों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक व सतर्क रहने की भी सलाह दी। इसके बाद डॉ. अभिषेक सिंह व डाॅ. पिंकी जायसवाल आदि ने स्वास्थ्य टीम के साथ चीनी मिल के 80 मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान डाॅ. अरुण कुमार तिवारी, सीएचसी लैब टेक्नीशियन प्रभुनाथ राव, दीपक कन्नौजिया, रवि प्रताप कुशवाहा, प्रभुनाथ प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
130 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
रामकोला। त्रिवेणी चीनी मिल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को लगे शिविर में 130 श्रमिकों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार किया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. एपी गुप्ता की अगुवाई में श्रमिकों का उपचार किया गया। शिविर में हड्डी रोग के डॉ. राहुल कुमार, दंत चिकित्सक प्रियंका चंद कौशिक, महिला डॉ. अंजुलता आर्या, डॉ. शरीक आजाद खान, विनय कुमार गुप्ता व आरबीएसके टीम के डॉ. राहुल कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए,श्रमिक दिन व रात में परिश्रम करते रहते हैं। इस मौके पर कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय व कारखाना के चिकित्सक शिवाजी राव, कल्याण अधिकारी राज मनोहर कुमार, आनंद नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



00000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed