{"_id":"58ff8f734f1c1b9e65c0d647","slug":"8-ration-shop-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुदही की छह व सेवरही की दो दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुदही की छह व सेवरही की दो दुकान निलंबित
kushinagar
Updated Tue, 25 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही।
राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर एसडीएम ने दुदही ब्लॉक की छह तथा सेवरही ब्लॉक की दो दुकानों का अनुबंध निलंबित कर दिया है। इन दुकानों को बगल के गांव की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। यह कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक की रिपोर्ट पर की गई है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में तैनात पूर्ति अधिकारी विजय कुमार राय ने एक से 15 अप्रैल के बीच दुदही ब्लॉक की बतरौली धुरखड़वा, पांडेय पट्टी, गौरीशुक्ल, कुबेरा भुवाल पट्टी, दुलमापट्टी तथा सेवरही ब्लॉक के बहादुरपुर और परसौनी गांव में राशन वितरण की जांच की। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार इन गांवों की दुकानों से राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों ने भी अनियमितता की शिकायत की। पूर्ति निरीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार को दी थी। एसडीएम ने इस रिपोर्ट के आधार पर बतरौली धुराखड़वा के कोटेदार जगरनाथ व इंदू देवी, पांडेय पट्टी के सुखल, गौरीशुक्ल के बिंदा यादव, कुबेरा भुवाल पट्टी के केदार गिरी व दुलमापट्टी की रमावती देवी और सेवरही ब्लॉक के बहादुरपुर के जयप्रकाश और परसौनी के राजेंद्र की दुकान का अनुबंध निलंबित कर दिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि निलंबित दुकानों का कोटा दूसरी दुकानों से संबद्ध किया गया है।