फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   78 corona cases found in kushinagar

कुशीनगर में 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले, सीएचसी सील

Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
78 corona cases found in kushinagar
चिकित्सा प्रभारी के परिवार के सदस्य के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद रामकोला सीएससी को सील किया गय? - फोटो : KUSHINAGAR
कुशीनगर में 78 लोग कोरोना संक्रमित मिले, सीएचसी सील
विज्ञापन

कुशीनगर। बृहस्पतिवार को जिले में एक डॉक्टर के परिवार के दो सदस्यों समेत 78 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए तो 73 लोग इलाज के बाद स्वस्थ घोषित किए गए। अब तक जिले के 3351 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 2612 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 25 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी 714 एक्टिव केस हैं। कोरोना केस मिलने के बाद रामकोला सीएचसी को 24 घंटे के लिए सील किया गया है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार, बृहस्पतिवार को 1992 लोगों की जांच रिपोर्ट मिली जिसमें से 1914 लोग निगेटिव तथा 78 लोग पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिव मिले मरीजों में दुदही क्षेत्र के छह, कसया क्षेत्र में एक, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में दो, पडरौना क्षेत्र में पांच, सुकरौली क्षेत्र में एक, हाटा क्षेत्र में 11, खड्डा क्षेत्र में 11, तमकुही क्षेत्र में दो, कुबेरनाथ क्षेत्र में पांच, रामकोला क्षेत्र में नौ, सेवरही क्षेत्र में चार, फाजिलनगर क्षेत्र में तीन, विशुनपुरा क्षेत्र में तीन, कप्तानगंज क्षेत्र में चार, मोतीचक क्षेत्र में तीन मरीज मिले। आठ मरीज अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक की पत्नी और बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। परिसर में केस मिलने के कारण रामकोला सीएचसी को शुक्रवार तक के लिए सील कर दिया गया है। डॉक्टर भी चार दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। अब शनिवार को अस्पताल खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed