फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   726 candidates for 86 seats

86 सीटों के लिए 726 दावेदार

Sun, 22 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाक में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में न्याय पंचायत पिरोजहा से प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 117 लोगों ने पर्चा भरा है। इस न्याय पंचायत से सदस्य पद के लिए 309 लोगों ने नामांकन किया है। वहीं सलेमगढ़ न्याय पंचायत में प्रधान पद के सबसे कम 58 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

इस न्याय पंचायत में सदस्य पद के लिए 144 लोगों ने पर्चा भरा है। सेवरही ब्लाक में 86 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के कुल 726 और सदस्य पद के 1150 सीटों के लिए 1901 लोगों ने पर्चा भरा है।
विज्ञापन

सेवरही विकास खंड में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दूसरे चरण में चुनाव होना है। जिसके लिए बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और शुक्रवार को देर रात तक नामांकन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान न्याय पंचायत पिरोजहा से प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 117 और सदस्य के लिए 309 लोगों ने पर्चा भरा है।
सलेमगढ़ न्याय पंचायत से प्रधान पद के लिए सबसे कम 58 लोगों ने पर्चा भरा है। इसी तरह हरिहरपुर न्याय पंचायत से प्रधान के लिए 67, सदस्य के182, बैजूपट्टी न्याय पंचायत से प्रधान के लिए 90, सदस्य के लिए 246, राम करन पट्टी न्याय पंचायत से प्रधान के लिए 62, सदस्य के लिए 178, मठिया श्रीराम न्याय पंचायत से प्रधान 73, सदस्य के लिए 155, बेदूपार न्याय पंचायत से प्रधान के लिए 99, सदस्य के लिए 265, तरया सुजान न्याय पंचायत से प्रधान के लिए 70, सदस्य के लिए 191, सेवरही न्याय पंचायत से प्रधान 90, सदस्य के लिए 231 लोगों ने पर्चा भरा है।

इस तरह से सेवरही विकास खंड में प्रधान पद के लिए कुल 726 और सदस्य के लिए 1901 लोगों ने पर्चा दाखिल   किया है। चुनाव अधिकारी अनिल प्रसाद मिश्र का कहना है कि नामंाकन पत्रों की शनिवार को जांच की गई। सोमवार को भी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed